22 SEP 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-शिव सेवक मंडल की बैठक होटल सिटी स्केयर में मंडल के प्रधान डॉ. महिपाल मुंजाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हाल में हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान हर वर्ष की तरह मंडल द्वारा भंडारा लगाया गया जिसमें देश-विदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने जलपान, भोजन, मेडिकल सेवा, विश्राम आदि किया। मंडल के उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर और भी प्रसन्नता व्यक्त की कि भंडारे की सेवा से खुश होकर जम्मू कश्मीर के महामहिम राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में भंडारे के सम्बंध में आई दान राशि व सेवा कार्यों पर हुए खर्च का ब्यौरा रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सभी दानवीरों व सेवा करने वालों का आभार प्रकट किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष पुन: इसी तरह अमरनाथ यात्रियों की सेवा में भंडारा लगाया जाएगा। बैठक में यश नागपाल, शम्मी नागपाल, प्रवीन वर्मा, सुनील कटारिया, नरेन्द्र शर्मा, बॉबी मल्हौत्रा, जगदीश रहेजा, रमेश भल्ला, शालू नागपाल, राजकुमार सरदाना, दर्शन कुमार रहेजा आदि उपस्थित रहे।
https://www.newsnagri.in/2025/09/Shooters-hit-the-target-in-the-first-Hisar-Cup.html