उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्ण हुआ छठ महोत्सव जिंदल सरोवर, जिंदल पार्क में उमड़ा जनसमूह

 

28 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति के तत्वाधान में आज प्रात: 4 बजे हजारों लोगों का जिंदल सरोवर, जिंदल पार्क मिल गेट में पहुंचना शुरु हो गया। समिति के महासचिव आचार्य मुरलीधर पाण्डेय व कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन मिश्र ने बताया कि उपस्थित हजारों लोगों ने सरोवर में खड़े होकर सूर्य भगवान की आराधना की व छठ मैय्या के भैरवी राग में गीत गाए। सूर्य देव के दर्शन होते ही व्रती लोगों ने अर्घ्य देना प्रारंभ किया। आचार्य शिवपूजन मिश्र, चित्रकूट से पधारे आचार्य सुरेश कुमार मिश्र के अलावा अयोध्या, वृंदावन, प्रयागराज, कांशी आदि से आये विद्वानों ने वैदिक मंत्रों द्वारा विधि-विधान से दूध एवं गंगाजल से अर्घ्य दिलवाया। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने सूर्य मंत्र से हवन किया तथा 11 हजार ज्योतों से आरती की गई। याद रहे कल सायं अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य के समय 11 लाख ज्योतों से छठी मैय्या की आरती की गई थी। आचार्य शिवपूजन मिश्र व महासचिव आचार्य मुरलीधर पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए छठ की प्रकृति से तुलना की व बताया कि सूर्य सबके देवता हैं और प्रत्यक्ष दर्शन देने वाले हैं। छठ व्रत करने से चमत्कारिक फल मिलते हैं। उन्होंने इस सम्बंध में प्रामाणिक उदाहरण भी बताए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व जात-पात के भेदभाव को भुलाकर समरसता का पर्व दर्शाता है।

समिति के प्रधान विनोद साहनी एवं सहसचिव रविन्द्र सिंह ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति की कानूनी सलाहकार अर्चना पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, डॉ. शंकर भारद्वाज, अनिल उपाध्याय, अंगद भारद्वाज, तारकेश्वर मिश्र, हरीश चंद तिवारी, दिनेश पाण्डेय, मुख्तयार गिरी, मुखलाल आदि भी उपस्थित रहे।

newsnagri.in/2025/10/Deputy-Commissioner-Anish-Yadav-listened-to-the-problems-in-the-solution-camp.html  


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad