अखिल भारतीय सेवा संघ की बैठक में भविष्य में अनेक प्रोजेक्ट लगाने पर चर्चा

 

07 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-अखिल भारतीय सेवा संघ के सदस्यों की बैठक रेड स्केयर मार्किट स्थित रेस्तरां में हुई जिसमें पहुंचे सभी सदस्यों को अध्यक्ष विनोद गोयल ने पटका पहना कर सम्मानित किया। मैडम सुधाकांत को महिला शाखा अध्यक्ष सरुचि असीजा ने पटका पहना कर सम्मानित किया। बैठक में सदस्यों से भविष्य में लगाए जाने वाले प्रोजेक्टों के बारे में सुझाव मांगे गए। सदस्यों ने नेत्र दान, दिवाली पर प्रदूषण को कम करने का सुझाव, स्कूलों मे बच्चों के कॉम्पीटिशन के बारे में, झुग्गी झोपड़ी में जाकर सेवा करने के बारे में, स्वच्छता के बारे में सुझाव दिए। सभी ने एक ही स्वर में कहा कि शुरुआत हम सभी को अपने से करनी चाहिए।

बैठक में संघ के राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन, प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र सपड़ा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, प्रांतीय संगठन सचिव संदीप भाटिया, प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष विनोद गोयल, सचिव संजीव राजपाल, उपप्रधान विनोद वर्मा, रंजीव राजपाल, सहसचिव गुलशन कथूरिया, सतीश भुटानी, सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र ढुल, प्रचार मंत्री महेन्द्र सांखला, प्रचार सचिव अजय ग्रोवर, प्रचार सह सचिव प्रदीप कटारिया, प्रेस सचिव गौरव भाटिया, जिला संयोजक जतिन वधवा, मुख्य सलाहकार डॉ. हेमंत आहुजा, संगठन मंत्री विनोद सोनी, हिमांशु काठपाल, गौरव कटारिया, मुकेश अरोड़ा, जितेन्द्र सेहरा, पंकज कुकरेजा, संजय गर्ग, जय कुमार बंसल, रजनीश चांदना, डॉ. मनीष चांदना, यशपाल खेड़ा, ललित नारंग, राजेन्द्र मेहता के अलावा महिला शाखा से मैडम सुधा कांत, महिला अध्यक्ष सरुचि असीजा, कोषाध्यक्ष सुनैना नागपाल, सचिव अंजली भाटिया आदि उपस्थित रहे।

https://www.newsnagri.in/2025/10/Prabhat-Pheri-taken-out-on-Lord-Valmiki-s-appearance-day.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad