07 OCT 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस आज पूरे विश्व में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आज सुबह आदि धर्म समाज (आधस) परिवार हिसार द्वारा सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सभी नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं ने सृष्टिकर्ता वाल्मीकि दयावान के चरणों में पुष्प अर्पित किए, प्रसाद का भोग लगाकर भजनों का गुणगान किया गया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को प्रकट दिवस की शुभकामनाएं दी और सृष्टिकर्ता वाल्मीकि दयावान से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सोनू लंकेश, अरुण कांगड़ा, रवि घारू, श्याम बोहत, अजय भादड, दीपक वाल्मीकि, संजय बोहत, सन्नी बोहत, विक्रम, ललित, सूरज, रोहित, संदीप मुखिया, नीरज, विकास, रोबिन, दीपक चावरिया, मास्टर अरुण, गुरु प्रसाद बोहत, अमर सिंह दैत्य, लखन, अक्षय, पूर्ण, प्रदीप बागड़ी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
https://www.newsnagri.in/2025/10/Samadhan-Camp-is-an-effective-medium-for-quick-resolution-of-complaints-and-problems-of-common-people-City-Magistrate-Hariram-listened-to-the-problems-of-citizens.html
