आमजन की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है समाधान शिविर, नगराधीश हरिराम ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

 

07 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-प्रदेश सरकार द्वारा आमजन की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित समाधान शिविर में सोमवार को नगराधीश हरिराम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की साथ जन शिकायतें सुनी।

समाधान शिविर में डाया निवासी पूनम द्वारा हैप्पी कार्ड बनाने की मांग तथा उकलाना मंडी निवासी मान सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ जारी करवाने बारे शिकायत पर नगराधीश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अवैध बोरवेल को बंद करवाने, पुलिया का रास्ता खुलवाने, ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण हटवाने बारे शिकायतेंं समाधान शिविर में रखी गई।

समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://www.newsnagri.in/2025/10/Upon-Shri-Ram-s-return-to-Ayodhya-the-coronation-took-place-with-great-pomp.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad