04 OCT 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-श्रीनृसिंह प्रह्लाद रामलीला दशहरा सभा, मुलतानी चौक की ओर से मुलतानी चौक पार्क में भरत मिलाप व श्रीराम के राजतिलक उत्सव का आयोजन किया गया। रामलीला सभा के महासचिव ओमप्रकाश असीजा ने बताया कि दशहरा महोत्सव के अंतिम दिन के उत्सव पर भरत मिलाप के साथ ही राज तिलक का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भगवान राम का राज्यभिषेक किया गया। राज तिलक के मौके पर पं. देवकीनंदन कपिल ने पूजा-पाठ करवाने के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया। राम के सिर पर मुकुट बांधा गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम की जय-जयकार की।
इस अवसर पर समाजसेवी जितेन्द्र भारती, कृष्ण पिलानी व सुरेन्द्र पुलानी मुख्यातिथि तथा अध्यक्षता समाजसेवी हरबंस मदान, डॉ. हेमंत आहुजा व धर्मेन्द्र मलिक ने की। अतिथियों ने श्रीराम को तिलक करके माल्र्यापण किया। सभा की ओर से प्रधान सुरेश कक्कड़, महासचिव ओमप्रकाश असीजा, कोषाध्यक्ष भीमसैन नारंग सहित अन्य सभा सदस्यों ने अतिथियों के अलावा 10 दिनों तक चली रामलीला में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले सभी कलाकारों व सहयोगियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन सभा के महासचिव ओमप्रकाश असीजा ने किया। राज तिलक के उपरांत दशहरा महोत्सव का समापन किया गया। इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरेश कक्कड़, महासचिव ओमप्रकाश असीजा, कोषाध्यक्ष भीमसैन नारंग, किशनलाल बागड़ी, कश्मीर भयाणा, सुरेन्द्र बजाज, महेश चौधरी, टीनू आहुजा, राजकुमार बजाज, पारुल आहुजा, हरीश पबरेजा, महेन्द्र पाल, शुभम वलेचा, रवि आहुजा, सन्नी ठकराल, संजय खेड़ा आदि उपस्थित रहे।
