भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर 7 को निकलेगी शोभा यात्रा भावाधस की शहरी शाखा शोभा यात्रा का स्वागत करेगी

 

04 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक भावाधस के राष्ट्रीय संचालक वीरश्रेष्ठ राजकुमार कागड़ा की अध्यक्षता में हुई। संचालन हरियाणा के प्रदेश सचिव जे.पी.बागड़ी ने की। बैठक में बताया गया कि भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में 7 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि के प्राचीन मंदिर से शोभा यात्रा निकलेगी। शहरी शाखा की ओर से शोभा यात्रा का स्वागत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुछ पदाधिकारी जो संगठन की विचारधारा के विरुद्ध चल रहे हैं और संगठन को तोडऩे का काम कर रहे थे, उन्हें संगठन से मुक्त किया गया। इनमें सन्नी बादल, विक्रम भादड़, अविनाश टाक व विरेन्द्र टाक शामिल हैं।

बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरश्रेष्ठ मेहरचंद आदिवासी, वीरश्रेष्ठ देवीलाल बागड़ी नियाणा, वीर मुकेश कोच, सतबीर कागड़ा, सतीश भादड़, प्रदेशाध्यक्ष वीर गगनदीप चिंडालिया, प्रदेश सचिव जे.पी.बागड़ी, प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरश्रेष्ठ अशोक अनार्य, जिला प्रभारी दिनेश सारसर, जिला उपाध्यक्ष बलराम चौहान, शहरी अध्यक्ष गौरव कांगड़ा, शहरी प्रचार मंत्री वीर विशाल कांगड़ा आदि शामिल रहे।

https://www.newsnagri.in/2025/10/Shri-Shyam-Balaji-Sevadar-Mandal-organised-the-35th-Bhandara-at-the-new-vegetable-market-on-Baras.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad