04 OCT 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-श्रीश्याम बालाजी सेवादार मंडल की टीम ने आज बारस पर नई सब्जी मंडी में 35वां मासिक भंडारा लगाया। भंडारे की शुरुआत मिथुन, संदीप जांगड़ा व वरिष्ठ सदस्य प्रवीण सहारण द्वारा भोग लगवाकर की गई। सैंकड़ों लोगों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंडल के प्रधान सुरेन्द्र बालान, सदस्य अरुण सेठी, डॉ. संजय, सोनू, सुभाष सैनी, राजू, हैप्पी सैनी, डॉक्टर मोहित, राजेंद्र सैनी, राकेश, हैप्पी बालान, सौरभ, ललित सैनी, गुलशन गाबा, संजय शर्मा, पारुल कुमार, संदीप जांगड़ा, यश सैनी, रोबिन, लोकेश आदि उपस्थित रहे।
