11 OCT 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-अग्रवंशी महिला समिति की ओर से समिति की प्रधान साधना गोयंका की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में भव्य दिवाली मेला शुरु हुआ। मेले की शुरुआत समाजसेवी महेन्द्र लाहौरिया ने रिबन काटकर व दीप प्रज्जवलित करके की। समिति की सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मेले में विभिन्न प्रकार की स्टालों के साथ, बच्चों के लिए गेम शो, खाने-पीने की स्टालों के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य कार्यक्रमों में बच्चों का डांस, मां-बेटी का कंपटीशन, पेंटिंग कंपटीशन सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस मौके पर समिति की उपप्रधान गुंजन आर्य, रोमा लोहिया, सचिव कल्पना जैन, सहसचिव सुदेश जिंदल, कोषाध्यक्ष अंजू जैन के अलावा कौशल जैन, गीता लोहिया, मधु दीवान आदि उपस्थित रहे।

