बहुजन समाज पार्टी (हरियाणा जोन-3) द्वारा साहब कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

 

10 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-बहुजन समाज पार्टी, बामसेफ एवं डीएस4 के संस्थापक, बहुजन आंदोलन के महानायक साहब कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बसपा हरियाणा (जोन-3) द्वारा कुम्हार धर्मशाला में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रामसिंह प्रजापति मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहे। समारोह में प्रदेश सचिवगण बलबीर मुंडे, सूरत सिंह, जोगिंद्र कायला, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेमचंद राठी, जोन-3 प्रभारी महेंद्र धानिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिलेसिंह कश्यप सहित बसपा हरियाणा के जिला अध्यक्षगण रामदिया खेड़ी (हिसार), रामधन चौटाला (सिरसा), ओमप्रकाश (चरखी दादरी), नानक प्रजापति व संजय महंच जिला प्रभारी तथा जोन-3 की विभिन्न विधानसभाओं के प्रभारी, अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मिशनरी गायकों जगदीश खटक, निशा बौद्ध, तेलू अग्रोहा, संदीप बराड़ और विजय हैबतपुर ने साहब कांशीराम को समर्पित प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता रामसिंह प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश की स्वतंत्र न्यायिक एवं प्रशासनिक संस्थाओं को हाइजैक करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की तरह भाजपा भी जाति-धर्म आधारित भेदभाव को रोकने में विफल रही है। साहब कांशीराम के विचारों को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा, जो समाज सत्ता में होता है, उसके खिलाफ जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होता। इसी संदर्भ में उन्होंने हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश आदरणीय बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की हुई घटना की कड़ी निंदा की और हरियाणा एडीजीपी की आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय सीबीआई जांच की मांग की। कार्यक्रम का उद्देश्य साहब कांशीराम के संघर्षों, विचारों और मिशन को जन-जन तक पहुंचाना तथा बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढऩा रहा।

https://www.newsnagri.in/2025/10/Connecting-the-deprived-with-the-mainstream-is-the-true-tribute-to-Maharishi-Valmiki-Cabinet-Minister-Ranbir-Singh-Gangwa.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad