18 NOV 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा गांव सातरोड खुर्द स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की चुनौतियों को समझते हुए सही दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना था।
यह जानकारी देते हुए सहायक रोजगार अधिकारी कुमारी रितु जांगड़ा ने बताया कि करियर मार्गदर्शन कैंप में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विभिन्न उभरते करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कैंप में छात्रों को आधुनिक रोजगार अवसरों, बदलते जॉब सेक्टर और उनकी व्यक्तिगत रुचियों व क्षमताओं के अनुरूप सही करियर चुनने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कैंप में विद्यार्थियों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं, कौशल आधारित करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्रों के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा करियर संबंधी सही निर्णय लेने बारे भी जानकारी सांझा की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया और करियर से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर उन्हें विस्तार से दिए गए।
इस दौरान स्कूल इंचार्ज लवली ठकराल, जेपी गिल, यशपाल, पुष्पा, संदीप, तथा रोजगार कार्यालय से प्रशांत, लिपिक लाल रतन सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

