प्रदेश सरकार ने अपने वायदे पूरे किये होते तो जनता सड़कों पर न होती : राजेन्द्र सोरखी

 

19 NOV 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हरियाणा व केंद्र की भाजपा सरकार आये दिन भोली-भाली जनता को झूठे व लुभावने वायदे करके बरगलाने का काम कर रहे हैं। समय-समय पर नई योजनाओं को क्रियान्वन करने की घोषणा करके केवल और केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है। धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है। प्रेस को जारी बयान में पार्टी के जिला प्रधान राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश व देश का हर वर्ग भाजपा सरकार से दुखी व परेशान हैं। कोई वर्ग ऐसा नहीं है, जो प्रदेश भर में सडक़ों पर आकर आंदोलन न कर रहा हो। हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर आज आंदोलन करने वालों के टेंट लगे हुए हैं। इनमें किसान, व्यापारी, मजदूर, छात्र सहित सभी वर्ग शामिल हैं। सरकार में बैठे मंत्री अपने समर्थकों के अलावा आम जनता से मिलने से दूरी बनाये हुए है।

आप के जिला प्रधान राजेन्द्र सोरखी ने आगे कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जनता से 217 वायदे किये थे, इन वायदों के बारे में मुख्यमंत्री का कहना है कि 50 वायदों को पहले ही वर्ष में पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपने वायदे पूरे किये होते तो प्रदेश की जनता आज परेशान होकर सडक़ों पर न होती। आप के जिला प्रधान राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। वायदों के नाम पर केवल हवाई बातें की जा रही हैं। सत्ता में बैठे लोग अपना घर भरने में लगे हुए हैं। उन्हें आम जनता से कोई मतलब नहीं है। हाल में लागू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर माताओं-बहनों व बेटियों से भद्दा मजाक किया जा रहा है। अभी योजना को शुरु हुए एक माह भी नहीं हुआ, अब सरकार इसे साल में दो बार देने का फैसला लेने जा रही है। अन्य अनेक कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को केवल और केवल गुमराह किया जा रहा है। जनता आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

https://www.newsnagri.in/2025/11/Career-guidance-camp-organized-by-Mandal-Employment-Office.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad