पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान, हिसार की महत्वपूर्ण जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

 

24 NOV 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान, जिला हिसार की जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक का आयोजन राज्य प्रभारी ईश आर्य के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में जिला कार्यालय सावंत हॉस्पिटल, हिसार में सम्पन्न हुआ। बैठक में योग के व्यापक विस्तार, संगठन के सुदृढ़ीकरण तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक की सह-अध्यक्षता जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान डॉ. मुकेश कुमार एवं जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति वीरेन्द्र बड़ाला ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर समिति की ओर से प्रवक्ता सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी को हाल ही में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हिसार में उप अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।साथ ही, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए राजकंवर को पतंजलि शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी, रामशरण यादव को सह-कार्यालय प्रभारी, पतंजलि योग समिति हिसार, तथा राजेश सिंगल एवं देवी लाल को योग प्रतियोगिता में पदक जीतने पर सम्मानित किया गया।प्रवक्ता सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी ने बताया कि यह बैठक हर जिले में श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज के आदेशानुसार आयोजित की जा रही है, जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा आगामी समय में होने वाले विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों एवं आयोजनों की जानकारी साझा की गई।

बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि नए योग शिक्षक तैयार करने, नई योग कक्षाएँ स्थापित करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक योग पहुँचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। घर-घर योग पहुँचाकर प्रत्येक घर में एक योगी तैयार करना पतंजलि परिवार का लक्ष्य है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से वकील देवकीनंदन भाटिया, जी. सी. नारंग, अमर सिंह यादव, सुरेंद्र हिन्दुस्तानी, सुनील कक्कड़, राजकंवर, अनिल पानु, संजीव शर्मा, विनय मल्होत्रा, नवीन, सुनील, देवीलाल नेगी, वजीर सिंह मोर, राजेश सिंगल, रामशरण यादव व शिवलाल चौहान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।

https://www.newsnagri.in/2025/11/St-Francis-School-secured-second-place-in-the-inter-school-dance-competition.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad