18 DEC 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-जनवादी नौजवान सभा के जिला प्रधान पकंज बगला ने बताया कि गांव बधावड़, मल्लापुर, असरावां में सभा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर यूनिट स्तर पर गांव के युवाओं को नये वर्ष के कैलेंडर वितरित किये गए। डीवाईएफआई के जिला सचिव जितेन्द्र बूरा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हर साल डीवाईएफआई अपना सदस्यता अभियान चलाती है। इस दोरान 15 से 40 वर्ष की उम्र के हजारों युवाओं को जनवादी नौजवान सभा का सदस्य बनाया जाता है। गांव-गांव जाकर डीवाईएफआई युवाओं से सीधा सम्पर्क करके उनकी समस्याओं को चिन्हित करते हुये व लोकल मुद्दों को लेकर सघंर्ष भी करती रही है। जिन गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया है, वहां डीवाईएफआई के नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर व अन्य समाज सुधार के कार्यक्रम आयोजित करेगी .
इस सदस्यता अभियान का नेतृत्व करते हुये डीवाईएफआई के राज्य प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार का गांरटीशुदा रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन करने का दावा, महज एक दिखावा है, सच्चाई यह है कि यह विधेयक, ग्रामीण परिवारों के बहुत बड़े हिस्सों को बाहर करने के लिए दरवाजा खोलता है। यह विधेयक ग्रामीण परिवारों को तब काम से वंचित कर देगा जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है और उन्हें भूस्वामियों के रहमो-करम पर निर्भर बना देगा और इसके अलावा जहां केन्द्र द्वारा खर्च की राज्यवार अधिकतम सीमाएं तय की जाएंगी और फालतू लागत का भार राज्यों को उठाना होगा, इस कार्यक्रम के दायरे को और सीमित कर देगा और केन्द्र की जवाबदेही को कम कर देगा, इसलिये भारत की जनवादी नौजवान सभा यह मांग करती है इस विधेयक को फोरन वापिस लिया जाए और मनरेगा को मजबूत किया जाए।


