भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने मेयर राजीव जैन व पूर्व मंत्री कविता जैन का अभिनंदन किया : योगेन्द्र शर्मा

 

17 DEC 2025 

न्यूज़ नगरी  

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-भगवान परशुराम जन सेवा समिति द्वारा हिसार आगमन पर नगर निगम, सोनीपत के मेयर राजीव जैन व उनकी धर्मपत्नी व पूर्व मंत्री कविता जैन का समिति के मुख्य संरक्षक एच.के. शर्मा की अध्यक्षता में स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना व स्वागत किया। समिति के संस्थापक योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि समिति सदस्यों ने दम्पत्ति का बुक्का, स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने पुरुषोतम वत्स का भी अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में समिति के सदस्य कुलबीर सोहेल, पूर्व पार्षद पंकज दीवान, पूर्व पार्षद पिंकी शर्मा, सुशील शर्मा, कुलदीप ज्याणी, नरेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, भागीरथ शर्मा, विवेक भाटिया, समिति के उपप्रधान बलवान शर्मा, जनक, जोई, विकास गौड़, पूर्व प्रधान राजेश भारद्वाज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


https://www.newsnagri.in/2025/12/On-Pension-Day-the-pensioners-community-submitted-a-memorandum-to-the-city-magistrate-in-the-name-of-the-Prime-Minister-regarding-their-demands.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad