17 DEC 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-पेंशन दिवस पर पेंशनर्ज समाज हिसार की ओर से प्रधानमन्त्री के नाम जिला उपायुक्त के प्रतिनिधि हरिराम, नगराधीश हिसार को मांगों बारे ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य मांगें सेवानिवृत कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ देने बारे, 65, 70 तथा 75 आयु उपरांत पेंशन वृद्धि देने बारे तथा कम्यूटेशन की रिकवरी ग्यारह साल में करने बारे आदि मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन देने से पूर्व लघु सचिवालय के गेट पर बैठक की गई। बैठक में मुख्य रुप से जिला प्रधान रोहताश छाछिया, एम.एल.सहगल, राजेन्द्र सिंह नैन, गुलाब सिंह खेदड़, सतबीर सिवाच, कृष्ण दुआ, राम प्रकाश शर्मा, किरण दत, पूर्ण मल, जसवन्त सिहं, कुलदीप सिहाग, फूल सिंह तथा सहदेव आदि उपस्थित रहे।

