दयानंद महाविद्यालय व दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट के बीच शैक्षणिक एवं सामाजिक सहयोग हेतु महत्वपूर्ण समझौता

 

18 DEC 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-दयानंद महाविद्यालय, हिसार एवं दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट, हिसार के मध्य शिक्षा, प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य तथा दिव्यांग पुनर्वास के क्षेत्र में आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) सम्पन्न हुआ। यह समझौता दयानंद महाविद्यालय, हिसार के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह एवं दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट की संस्थापिका संजू वर्मा की उपस्थिति एवं नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं ने शैक्षणिक गुणवत्ता को सामाजिक उत्तरदायित्वों से जोडऩे की सांझा प्रतिबद्धता व्यक्त की। मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू राठी के अकादमिक मार्गदर्शन में इस सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, फील्ड वर्क, कौशल विकास, मनोवैज्ञानिक परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता तथा दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं समावेशी शिक्षा के क्षेत्रों में व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यूजी एवं पीजी स्तर के विद्यार्थियों को अकादमिक अध्ययन के साथ वास्तविक कार्यानुभव प्राप्त होगा।

 दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट विगत कई वर्षों से विशेष शिक्षा, पुनर्वास सेवाएं, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग एवं साइकोलॉजिकल असेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। वहीं दयानंद महाविद्यालय, हिसार उच्च शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाला एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। इस अवसर पर ट्रस्ट के समन्वयक राजपाल सिंह बासनीवाल, डॉ. विवेक श्रीवास्तव तथा डॉ. मनजीत सिंह (प्रवक्ता) भी उपस्थित रहे। इस सहयोग के अंतर्गत दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक जागरुकता अभियान दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं पुनर्वास से संबंधित गतिविधियां सेमिनार, कार्यशालाएं एवं शोध कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में मानसिक स्वास्थ्य एवं समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

https://www.newsnagri.in/2025/12/Changing-the-name-of-MNREGA-is-unfortunate-Mukesh-Kumar.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad