सैनी स्कूल में हवन करके मनाई महाराजा शूरसेन सैनी जयंती

 

20 DEC 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-महाराजा शूरसेन सैनी जयंती पर सैनी सभा ट्रस्ट हिसार द्वारा सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में हवन यज्ञ कर शूरसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभा ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश राड़ा की अध्यक्षता में हुए हवन में स्कूल के बच्चों व समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर आहुति डाली। ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सभी सदस्यों ने महाराजा शूरसेन सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजतिल दी। ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश राड़ा ने महाराजा शूरसेन सैनी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए तथा समाज उत्थान के लिये उनके द्वारा दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संरक्षक ओमप्रकाश सिसवालिया व बलवंत सिंह सैनी, उपप्रधान ओंकार सैनी, वित सचिव रघुवीर सैनी, महासचिव राजकुमार सैनी, मीडिया प्रभारी सुशील सैनी, फतेह सिंह सैनी, ईश्वर सैनी, राधेश्याम सैनी, डॉ. रमेश कुमार, सुलतान सैनी, चेतराम सैनी, मनोज सैनी, विनोद सैनी, सुरेंद्र सिंह सैनी, नरेंद्र सैनी, शमशेर सैनी, दयानंद सैनी, अनिल सैनी, सूरजभान सैनी, अशोक सैनी, धर्मपाल सैनी, अशोक सैनी, अमरनाथ सैनी, देवीलाल सैनी आदि गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।


newsnagri.in/2025/12/KL-Arya-DAV-Public-School-celebrated-its-annual-function-with-great-enthusiasm-students-presented-captivating-performances-of-Navrasas.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad