25 NOV 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-दीनबंधु चौधरी सर छोटूराम की 145वीं जयंती पर स्थानीय जाट धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य सभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। चौधरी छोटूराम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी छोटूराम एक महान शख्सियत थे। वे किसी एक विशेष वर्ग के नहीं बल्कि 36 बिरादरी के नेता थे। उन्होने कहा कि किसान और मजदूर वर्ग के लिए जो कार्य उन्होंने किए है। उनको याद रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। चौधरी छोटूराम का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था।
उस समय की परिस्थितियों को उन्होंने जाना और किसान एवं मजदूर वर्ग के उत्थान करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि चौधरी छोटूराम ने अपने जीवन में एक छात्र, एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अलग-अलग भूमिका निभाई है। सादा जीवन उच्च विचार जैसे आदर्शों पर चलते हुए उन्होंने कई बार ब्रिटिश सरकार की नींव हिलाने का कार्य किया और अपना लोहा मनवाया। आजादी से पूर्व लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं एवं किसानों एवं कमेरे वर्ग के लिए बनाए गए कानूनों में उनकी अहम भूमिका रही है। वे प्रखर आर्यसमाजी नेता थे। हिमाचल में बना भाखड़ा डेम चौधरी छोटूराम के प्रयासों का ही फल है। पंजाब खाता अधिनियम 1930, कर्जा माफी अधिनियम 1934, पजांब देनदार सरंक्षण अधिनियम 1936, गिरवी जमीनों की मुफ्त वापसी एक्ट 1938 तथा कृषि उत्पाद मंडी अधिनियम 1938 आदि कानूनों के निर्माण में उनका प्रमुख योगदान रहा है। उन्होंने समाज मे एकरूपता लाने लाने के लिए चौधरी छोटूराम के दिखाए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवादी जहर को समाप्त करने के लिए समाज के लोगों को आगे बढ़ने की अपील की।
राज्य सभा सांसद बराला ने धर्मशाला के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। जाट धर्मशाला प्रधान संजीव कोहाड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन प्रो मनदीप मलिक ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नरेश पुनिया, भूपेंद्र पनिहार, जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, महापौर प्रवीण पोपली, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जाट धर्मशाला के प्रधान संजीव कोहाड, उपप्रधान लीलू पेटवाड़, सचिव सुभाष सिंधु, सह सचिव धर्मपाल ढिल्लो , कोषाध्यक्ष दीपक गिल, दिलबाग हुडा, बलराज मलिक, कुलबीर दुहन, वेद कौर पुनिया, अनीता मलिक, ईश आर्य, जोगी राम खुंडिया, इंदौर सिंह, संजय खुराना, देश राज कंबोज, जाट शिक्षण संस्था प्रधान दिलदार पुनिया, महेंद्र, वीरेंद्र दास, पार्षद नरेश ग्रेवाल, संजय डालमिया, सत्यवान पानू, राजबीर बुरा, दलबीर किरमारा, अमर लाल बुरा, सूबे आर्य, सत्यवान दुहन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, निगम पार्षद व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

.jpeg)
