गीता जयंती पर हनुमान मंदिर, नागोरी गेट में गीता ज्ञान सत्संग 29 नवम्बर से

 

26 NOV 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-गीता जयंती (मोक्षदा एकादशी) के अवसर पर सनातन धर्म हनुमान मंदिर, नागोरी गेट के प्रांगण में 29 नवम्बर से एक दिसम्बर तक त्रिदिवसीय गीता ज्ञान सत्संग का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रीधाम वृंदावन से संत गोपीराम महाराज के सान्निध्य में श्रीमद् भगवत गीता पर सारगर्भित प्रवचन, भजन कीर्तन एवं गीता जी का मूल सामूहिक पाठ किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के सचिव मधुसूदन गुप्ता व संयोजक बृजमोहन डालमिया ने बताया कि 29 व 30 नवम्बर को दोपहर बाद 3 बजे से सायं 6 बजे तक सत्संग व भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा। एक दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर दोपहर बाद 3 बजे से सायं 6 बजे तक गीताजी का संगीतमय मूल पाठ एवं भजन कीर्तन का कार्यक्रम रहेगा। मंदिर ट्रस्ट व रामायण प्रचारिणी सभा के सदस्यों ने सभी स्वजनों से अनुरोध किया है कि सभी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सपरिवार, मित्रगणों व सम्बंधियों के साथ भाग लेकर इस दुर्लभ अवसर का धर्म लाभ प्राप्त उठाएं।

https://www.newsnagri.in/2025/11/Havan-live-broadcast-and-health-camp-held-at-Hisar-Bar-on-the-swearing-in-day-of-CJI-Surya-Kant.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad